Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के लिए गर्व की बात, नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में आम आदमी क्लीनिक को मिला पहला स्थान

चंडीगढ़ : केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में आम आदमी क्लीनिक को पहला स्थान मिला है। इस बात की जानकारी सांझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब के लिए गर्व की बात है। केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में हमारे आम आदमी क्लीनिक को पहला स्थान मिला है। 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के हेल्थ मॉडल की सराहना की है। सीएम मान ने कहा कि, इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है। हमें और ताकत मिली है। हम पंजाब को स्वस्थ बनाने के लिए और मेहनत करेंगे।

Exit mobile version