Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

निकाय चुनावों के लिए आप के 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

December 12, 2024

निकाय चुनावों के लिए आप के 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी ने 21 दिसंबर को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। इस चुनाव में कुल 87 नगर निगम और परिषद शामिल होंगे, जिसमें रिक्त सीटों को भरने के लिए 49 जगहों के उप-चुनाव भी शामिल है। चुनाव में कुल 977 वार्ड शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, राज्य सचिव गुरदेव सिंह लखना, डा. सनी आहलूवालिया और चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही ने पार्टी की तैयारियों और पारदर्शी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अमन अरोड़ा ने पिछले अढ़ाई वर्षो में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यो पर प्रकाश डाला।

नेताओं और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के लिए जोनल और जिला स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई गई, जिनमें पार्टी नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों को शामिल किया गया।

इस प्रक्रिया में समावेशिता और सर्वसम्मति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों और स्थानीय नेताओं के साथ परामर्श भी किया गया। आप ने 784 वार्डो के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, बाकी वार्डो पर चर्चा चल रही है। उनकी भी घोषणा जल्द की जाएगी। पहली सूची में लुधियाना के 94 वार्ड, पटियाला के 56 वार्ड और अमृतसर के 74 वार्ड शामिल हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार चयन के लिए जमीनी स्तर का दृष्टिकोण अपनाया है। हमें मात्र कुछ ही दिनों में 977 वार्डो के लिए 5,000 से अधिक आवेदनों के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कुछ वार्डो में, हमें 15 से 20 आवेदन प्राप्त हुए। यह हमारे शासन और नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने आगे बताया कि पार्टी ने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए एक व्यापक, पारदर्शी और जवाबदेह प्रक्रिया लागू की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें