मोगा: हल्का मोगा के अंतर्गत आते गांव सद्दा सिंह वाला में आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ा राजनीतिक बल मिला, जब गांव के कई प्रमुख नौजवान पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचीं हल्का मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नौजवानों को सिरोपा पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। गांव में आयोजित इस विशेष बैठक के दौरान नौजवानों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विकास कार्यों और नीतियों पर पूरा भरोसा जताया।
नौजवानों ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और हलके में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान नौजवानों का स्वागत करते हुए विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा, “किसी भी समाज या राज्य की तकदीर बदलने की असली ताकत युवाओं के हाथों में होती है। आज पंजाब का नौजवान पुरानी रिवायती पार्टियों की खोखली राजनीति को नकार कर आम आदमी पार्टी की काम और ईमानदारी की राजनीति पर विश्वास जता रहा है। पंजाब सरकार राज्य में युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां, बेहतर शिक्षा, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं और खेल के मैदान मुहैया करवाकर राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में काम कर रही है।”
विधायक अरोड़ा ने आगे कहा कि गांव सद्दा सिंह वाला के नौजवानों का यह फैसला न केवल पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देगा, बल्कि हलके के समग्र विकास को भी नई रफ्तार प्रदान करेगा। पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके सुझावों के आधार पर गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। नौजवानों की यह सक्रिय भागीदारी वास्तव में पंजाब की तरक्की में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।” इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्ति, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📍 Location: मोगा

