Site icon Dainik Savera Times

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में Aman Arora को सौंपी पार्टी की कमान

चंडीगढ़: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक महीने पहले कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई के पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आप नेतृत्व से बात करेंगे, जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। मान ने प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। पंजाब में ‘आप’ का प्रमुख ¨हदू चेहरा अरोड़ा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष होंगे और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। विधानसभा की गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति) और बरनाला सीट पर हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों से एक दिन पहले यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज (शुक्रवार) मैंने अपने 2 करीबी साथियों मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को नई जिम्मेदारी सौंप दी। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।

Exit mobile version