Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आम आदमी पार्टी का मनजिंदर सिरसा पर पलटवार, कहा- पहले दिल्ली सरकार की कुव्यवस्था को ठीक करें

June 8, 2025

आम आदमी पार्टी का मनजिंदर सिरसा पर पलटवार, कहा- पहले दिल्ली सरकार की कुव्यवस्था को ठीक करें

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। आप नेता मलविंदर कंग और नील गर्ग ने सिरसा के संदिग्ध अतीत और भाजपा के शासन में दिल्ली में तेजी से बिगड़ते शासन-व्यवस्था को उजागर किया। सांसद मलविंदर कंग ने कहा कि आज सिरसा हमें उपदेश दे रहे हैं जबकि वह पंजाब में एक दशक तक चले अकाली-भाजपा शासन के दौरान सुखबीर बादल के ओएसडी थे और हर कोई जानता है कि वह दौर कैसा था। उन्होंने भ्रष्टाचार, नशा और कुशासन का उदाहरण पेश किया और सिरसा उस सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे।

उन्होंने सिरसा द्वारा गुरुद्वारा फंड के 1 करोड़ के कथित दुरुपयोग को भी उजागर किया। जिसके, कारण 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उनपर मामला भी दर्ज किया था। कंग ने जोर देकर कहा, जब कानून ने उन पर शिकंजा कसना शुरू किया, तो जेल जाने से बचने के लिए सिरसा सभी विचारधारा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने दिल्ली में कैबिनेट मंत्री के रूप में मनजिंदर सिरसा की भूमिका की आलोचना की और भाजपा सरकार की स्पष्ट विफलताओं को उजागर किया।

उन्होंने टैंकर माफिया के फिर से उभरने के कारण पैदा हुए गंभीर जल संकट और प्रतिदिन होने वाली बिजली कटौती और निजी स्कूलों की आसमान छूती फीस का जिक्र किया जो अभिभावकों के लिए असहनीय बोझ बन गई है।

उन्होंने स्टाफ की कमी के कारण मोहल्ला क्लीनिक बंद होने, बस मार्शलों को हटाकर महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालने और विधवाओं व वरिष्ठ नागरिकों को पैंशन में देरी के कारण हो रही परेशानी का भी जिक्र किया और कहा कि ये विफलताएं भाजपा शासन की अक्षमता को दर्शाते हैं। गर्ग ने कहा, भाजपा ने दिल्ली में आप सरकार द्वारा बनाई गई हर अच्छी योजना को खत्म कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें