पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता की सेवा करना केवल वादे करने तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाना है। हाल ही में पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 68 करोड़ रुपये की लागत से 40 किलोमीटर लंबी सड़क बनवाने की घोषणा की है।
यह सड़क सेना (फौज), बीएसएफ और 70 गांवों के लोगों को सीधे लाभान्वित करेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।
आपको बता दें कि यह सड़क परियोजना न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह लोगों की दशकों पुरानी मांग को भी पूरा करेगी। इस सड़क से आसपास के 70 गांवों के निवासियों को आवागमन में आसानी होगी, चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिलेंगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाढ़ के समय यह सड़क राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस परियोजना को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
पंजाब सरकार ने न केवल इस मांग को सुना, बल्कि उसे साकार करने का काम भी शुरू कर दिया है।” पंजाब सरकार आम लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव कोशिश कर रही है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। वे व्यक्तिगत रूप से हर विकास कार्य की निगरानी करते है और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बाढ़ राहत कार्यों के दौरान भी उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलते और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करते देखा गया है।
एक अन्य ग्रामीण महिला ने कहा कि बाढ़ के समय उनके गांव तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब यह सड़क उनकी जिंदगी बदल देगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने के बाद से विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया जा रहा है, जहां दशकों से उपेक्षा का दंश झेला गया है। सरकार का मानना है कि असली विकास तभी संभव है जब गांवों और छोटे शहरों का विकास हो, और इसी दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
68 करोड़ रुपये की यह सड़क परियोजना न केवल 70 गांवों को जोड़ेगी, बल्कि सेना और बीएसएफ के जवानों की आवाजाही को भी सुगम बनाएगी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। जनता को उम्मीद है कि यह परियोजना जल्द ही पूरी होगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। पंजाब सरकार का यह प्रयास साबित करता है कि जो काम दशकों से नहीं हुआ, वह अब संभव हो रहा है।

