Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी पटियाला लोकसभा सीट : Baltej Pannu

February 20, 2024

आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी पटियाला लोकसभा सीट : Baltej Pannu

पटियाला: आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह ही पटियाला लोकसभा सीट भी भारी अंतर से जीतेगी। पार्टी इस समय जिला पटियाला में काफी मजबूत स्थिति में चल रही है। ये विचार मुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू ने पटियाला लोकसभा चुनाव के संबंध में मुलाकात करने आए पार्टी के टकसाली नेताओं संदीप बंधु, राजवीर सिंह, राजिंदर मोहन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और अमित विक्की जिला सोशल मीडिया प्रभारी के साथ चर्चा के दौरान व्यक्त किए। मुलाकात के दौरान खास बात यह रही कि सभी नेता पार्टी की टोपी लगाकर पुराने रंग में दिखे।


बलतेज पन्नू ने कहा कि पिछले दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब समृद्धि और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब की जनता के लिए बड़े फैसले ले रहे हैं, जितना काम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दो साल में किया है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप बंधु ने कहा कि पंजाब की जनता पुरानी परंपरागत पार्टियों के झूठे वादों से काफी परेशान थी, जिस पर उन्होंने पिछले पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत दिलाई।

उन चुनावों ने पारंपरिक पार्टियों को सच्चाई का आईना दिखा दिया था। पंजाब चुनावों में बड़ी जीत के साथ-साथ दो साल में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और निर्णयों से लोकसभा चुनाव में पार्टी को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ टकसाली नेताओं ने समय देने के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू का धन्यवाद भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें