Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगरूर से ‘आप’ उम्मीदवार Meet Hayer ने भी राजनीतिक करियर में लगाई हैट्रिक

June 5, 2024

संगरूर से ‘आप’ उम्मीदवार Meet Hayer ने भी राजनीतिक करियर में लगाई हैट्रिक

बरनाला: लोकसभा क्षेत्र संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा, शिअद के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान, भाजपा के उम्मीदवार अरविन्द खन्ना व अकाली दल के उम्मीदवार इकबाल सिंह झूंदा को हराकर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कुल 3 लाख 64085 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेसी उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा से 1 लाख 72 हजार 560 वोटों की बढ़त से जीत हासिल की ।

जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा 1 लाख 91 हजार 525 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, शिअद अ के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान 1 लाख 87 हजार 246 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे, भाजपा के उम्मीदवार अरविन्द खन्ना 1 लाख 28 हजार 253 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे, शिअद बादल के उम्मीदवार इकबाल सिंह झूंदा 62488 वोटें लेकर 5वें स्थान पर रहे,बहुजन समाज पार्टी के मक्खन सिंह 37731 वोटें लेकर छठे स्थान पर रहे।

इसी प्रकार अपनी एकता पार्टी के प्रदीप कुमार 5139,आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)के उम्मीदवार 3431,आजाद उम्मीदवार सुखविन्द्र सिंह 3225,आजाद उम्मीदवार बलविन्द्र सिंह सेखो 2572,आजाद उम्मीदवार बलविन्द्र सिंह 2288,आजाद उम्मीदवार जसवंत सिंह 2224,आजाद उम्मीदवार पप्पू कुमार 1827,पंजाब नैशनल पार्टी 1815,आजाद उम्मीदवार अमनप्रीत सिंह 1693,आम जनता पार्टी (इंडिया)के उम्मीदवार रंगी खान 1581,भारतीय जन सम्मान पार्टी के उम्मीदवार जिले सिंह 1548,आदर्श जनता पार्टी के कमल कुमार वर्मा 1376,चन्नवीर सिंह 1283,नैशनल जस्टिस पार्टी के उम्मीदवार जगतार सिंह 1225,आजाद उम्मीदवार विजय सियाल 1145,इंडिया ग्रीनज पार्टी 1105,आजाद उम्मीदवार राजा सिंह 1040,नोटा 3820 वोटें हासिल की है।

लोकसभा बरनाला क्षेत्र के कुल 16 राऊंड हुए जिनमें से गुरमीत सिंह मीत हेयर को 37674,सिमरनजीत सिंह मान को 22161,अरविन्द खन्ना को 19218,सुखपाल सिंह खैहरा को 15176,इकबाल सिंह झूंदा को 5724,बसपा के मक्खन सिंह को 4092,नोटा को 447 वोट मिले।

क्षेत्र भदौड़ से मीत हेयर को 31512 ,सुखपाल सिंह खैहरा को 15469,सिमरनजीत सिंह मान को 25283,अरविन्द खन्ना को 9326,इकबाल सिंह झूंदा को 9855 वोट प्राप्त हुए है। जबकि 360 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। क्षेत्र महलकलां से गुरमीत सिंह मीत हेयर को 35726,सिमरनजीत सिंह मान को 23711,सुखपाल सिंह खैहरा को 16631,इकबाल सिंह झूंदा को 7121,अरविन्द खन्ना 5048,मक्खन सिंह को 3863 वोटें पड़ी। नोटा को 310 वोटें पड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें