Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में AAP को मिली मजबूती, शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी ‘Raj Kumar Kalsi’ पार्टी में हुए शामिल

June 30, 2024

जालंधर में AAP को मिली मजबूती, शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी ‘Raj Kumar Kalsi’ पार्टी में हुए शामिल

जालंधर: जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को फिर से बड़ी मजबूती मिली है। जालंधर शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी राज कुमार कलसी रविवार को आप में शामिल हो गए, वे मान सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। राज कुमार कलसी ‘विनयाल स्पोर्टिंग कंपनी, जालंधर वाले’ के संचालक हैं।

राज कुमार कलसी ‘विनयाल स्पोर्टिंग कंपनी, जालंधर वाले’ के निदेशक हैं। उन्हें इलाके में बहुत सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति माना जाता है। वे ‘पर्यावरण कल्याण समिति’ के अध्यक्ष और नीलकंठ नौजवान सभा के चेयरमैन हैं। इन दोनों संगठनों के माध्यम से वे जनसेवा के कामों में भी बहुत सक्रिय रहते हैं।

कलसी जालंधर के वार्ड नंबर 74 से पार्षद मदन लाल खिंदर के दामाद हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज कुमार कलसी को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरा जालंधर आम आदमी पार्टी के साथ है। आम लोग हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से बहुत प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भी यहां की जनता ने आप प्रत्याशी को जिताया, लेकिन उनके धोखे और जनता के जनादेश का अपमान करने के कारण यहां दोबारा चुनाव की जरूरत पड़ी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी यहां की जनता आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से जिताएगी और धोखेबाजों को करारा जवाब देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें