Site icon Dainik Savera Times

आप सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम: विजीलैंस ब्यूरो ने अप्रैल माह में रिश्वतखोरी के मामलों में 34 आरोपी किए गिरफ्तार

Vigilance Bureau: हर स्तर पर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपनी अथक प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में मुहिम को और तेज करते हुए विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने अप्रैल महीने के दौरान रिश्वतखोरी के 22 मामलों में 23 सरकारी कर्मचारियों और 11 आम लोगों सहित 34 व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो-टॉलरैंस नीति के तहत काम करते हुए भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए बिना किसी ढील के सक्रिय कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि के दौरान विजीलैंस ब्यूरो ने विभिन्न अदालतों में 12 चालान दायर किए और 34 मुलजिमों के खिलाफ 20 आपराधिक मामले दर्ज किए। जिनमें, 18 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा विभिन्न अदालतों में लड़े रिश्वतखोरी के 3 मामलों में 3 मुलजिमों को 4 से 5 साल तक की कैद की सजा के साथ-साथ 10,000 से 35,000 रुपए तक के जुर्माने भी लगाए। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार के मामलों की सूचना देने के लिए लोगों को 95012-00200 पर व्हाट्सएप्प के माध्यम से सीधे शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा दी गई है।

Exit mobile version