Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat के साथ AAP की जालंधर शहरी टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

August 29, 2025

कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat के साथ AAP की जालंधर शहरी टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जिला कपूरथला के सल्तानपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरे के दौरान मंत्री ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार, बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी।

मंत्री ने संबंधित विभागों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और प्रभावित लोगों की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सख्त आदेश जारी किए। इस दौरे में मंत्री के साथ संजीव भगत (ज़िला मीडिया इंचार्ज, जालंधर अर्बन), हरचरण सिंह संधू (संगठन इंचार्ज, जालंधर वेस्ट), इंद्रवंश सिंह चढ़ा (प्रधान, ट्रेड विंग जालंधर), गुरप्रीत कौर (सीनियर नेता, आम आदमी पार्टी) और गुरनाम सिंह (ब्लॉक प्रधान) भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें