Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात, यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 3, 2026

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात, यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने पंजाबी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और गायक एमी विर्क से फोन पर संपर्क कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। पन्नू ने विर्क को सांत्वना देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।

बलतेज पन्नू ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही केंद्र सरकार के साथ संपर्क साधकर एमी विर्क के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव राजनयिक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विदेश में फंसे अपने नागरिकों की सलामती है।

खाड़ी देशों में जारी युद्ध की स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए पन्नू ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह जंग जल्द समाप्त हो और शांति बहाल हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र के साथ मिलकर इस मामले का त्वरित समाधान निकालेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें