Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंबी तलाशी और जांच के बावजूद ईडी को ‘आप’ नेताओं के खिलाफ कभी कुछ नहीं मिला: अमनशेर सिंह शेरी कलसी

September 25, 2026

लंबी तलाशी और जांच के बावजूद ईडी को ‘आप’ नेताओं के खिलाफ कभी कुछ नहीं मिला: अमनशेर सिंह शेरी कलसी

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर ईडी की टीमों का घेराव किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

विधायक शैरी कलसी ने कहा कि पंजाब में चुनावों का दौर चल रहा है, लेकिन बीजेपी ने ईडी का दौर ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि यह हमें दबाना और हम पर दबाव बनाना चाहते हैं। इन्हें लगता है कि यह जितना परेशान करेंगे, उतना हमारा ध्यान इस तरफ आएगा और प्रचार से ध्यान कम हो जाएगा। दिल्ली में भी इन्होंने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की थी और वही काम अब यहां कर रहे हैं कि जैसे दिल्ली में चुनाव जीते थे, वैसे यहां भी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि यह चाहते हैं कि पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार न बने, अगर पंजाब में दोबारा सरकार बन गई तो यह फिर पूरे देश में जाएंगे और इन्हें अपना खतरा महसूस होगा।

कलसी ने कहा कि लंबी छापेमारी और जांच के बावजूद ईडी को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके प्रदेश पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ईडी की सक्रियता अचानक बढ़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ नेताओं ने स्पष्ट किया कि ईडी की इस कार्रवाई का समय और तरीका सिर्फ सरकारी अधिकारियों को डराने और धमकाने की नाकाम कोशिश है। चुनावों से पहले ईडी की यह लगातार दबिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट की निशानी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग और ‘आप’ कार्यकर्ता भाजपा की इस धक्केशाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें