Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप विधायक ने मंत्री को घेरा, सदन में दी इस्तीफे की चुनौती

August 9, 2026

आप विधायक ने मंत्री को घेरा, सदन में दी इस्तीफे की चुनौती

AAP MLA corners Minister : लुधियाना। पंजाब विधानसभा के सत्र में उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब आम आदमी पार्टी के पायल विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने अपनी ही सरकार के पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद के जवाब पर सवाल खड़े कर दिए। दौलतपुर गांव की करीब 11 एकड़ पंचायत भूमि की लंबित बोली के लिए दोनों नेताओं के बीच सदन में तीखी बहस हुई।

विधायक ने दावा किया कि अप्रैल से बोली लंबित होने के कारण पंचायत को आर्थिक नुकसान हो रहा है और मंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि 2026 में जमीन की नीलामी का एक भी प्रमाण सामने आ जाए तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। यह विवाद दौलतपुर गांव में लगभग 11 एकड़ पंचायत भूमि की लंबित बोली को लेकर था। सदन में यह मुद्दा उठाते हुए विधायक गियासपुरा ने कहा कि गांव की पंचायत भूमि की बोली अप्रैल महीने से लंबित है, जिसके कारण पंचायत को भारी आर्थिक नुक हो रहा है।

जवाब में, पंचायत मंत्री सौंद ने दावा किया कि बोली पहले दो बार लगाई गई थी, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी क्योंकि कोई बोलीदाता नहीं आया था। मंत्री ने यह भी बताया कि पंच और बीडीपीओ के निलंबन के कारण वहां एक प्रशासक नियुक्त किया गया है। विधायक ने मंत्री को चुनौती दी कि अगर विभाग 2026 में एक बार भी जमीन की नीलामी का सबूत देता है तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे। इस घटना की राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा हो रही है क्योंकि दोनों नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र पड़ोसी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें