Site icon Dainik Savera Times

विधायक ने नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को किया सम्मानित

AAP MLA Honours Newly Appointed Youth Office-Bearers : मोगा। आम आदमी पार्टी की हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने युवा नेता अकासवीर सिंह को एएसएपी का जिला प्रधान और हरकरण सिंह को हलका प्रधान नियुक्त किए जाने पर अपने गृह निवास पर सम्मानित किया।

उन्होंने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी और युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने दोनों युवा नेताओं का मुंह मीठा करवाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपना एक सराहनीय कदम है। युवा किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत होते हैं। उनमें ऊर्जा, उत्साह, जोश और नेतृत्व करने की भरपूर क्षमता होती है। युवाओं को यदि सही दिशा और उचित अवसर प्रदान किए जाएं तो वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अकासवीर सिंह और हरकरण सिंह को जो नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे उनके प्रति पार्टी के विश्वास को दर्शाती हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों युवा नेता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे। विधायक ने कहा कि आज के समय में युवाओं को राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अधिक से अधिक नौजवानों को संगठन के साथ जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी तालमेल पर निर्भर करती है। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने दोनों नेताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन से निभाएं तथा पार्टी और युवाओं की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दें। अंत में उन्होंने दोनों युवा नेताओं के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें एक बार फिर बधाई दी।

Exit mobile version