
AAP MLA Reviews Booth-Level Organisation : मोगा। हलका मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न ब्लॉकों के बूथ प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
ब्लॉक धल्लेके, झंडियाना गरबी और डगरू के बूथ प्रभारियों ने बैठक में भाग लिया। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों, जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ काम करने और सरकार की नीतियों व विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
इसमें ब्लॉक धल्लेके, ब्लॉक झंडियाना गरबी और ब्लॉक डगरू के अंतर्गत आते विभिन्न गांवों से पहुंचे बूथ प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों, जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा: “पार्टी की असली ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले हमारे साथी हैं।
बूथ प्रभारी संगठन की वह मजबूत रीढ़ हैं, जो जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों को हर आम नागरिक तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल और पूरी निष्ठा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। बैठक में विशेष रूप से ब्लॉक प्रधान रीपा जौहल, ब्लॉक प्रधान राजविंदर सिंह (झंडियाना गरबी) तथा ब्लॉक प्रधान जसपाल सिंह (डगरू) उपस्थित रहे।
अंत में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सभी बूथ प्रभारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के निरंतर सहयोग और समर्पण की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद व्यक्त किया।