Site icon Dainik Savera Times

‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल की गाड़ी पर देर रात हमला, बाल-बाल बचा परिवार

जालंधरः (पंकज)। जालंधर वेस्ट के विधानसभा से बड़ी खबर सामने आई है। बस्ती दानिशमंदा के पास वेस्ट से आप के MLA शीतल अंगुराल की गाड़ी पर शनिवार रात हमला हो गया। मोटरसाइकिलों पर आए पांच-छह युवकों ने उनकी कार घेरी और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कार में शीतल के बेटा-बेटी, भाई और भाभी थी। जब विधायक का भाई लाली अंगुराल कार से बाहर आया तो उसे देखकर युवक भाग गए। विधायक ने रात ही शिकायत दे दी थी और अब घटना की सीसीटीवी भी सामने आ गई है। पुलिस ने युवकों की पहचान कर ली है। फिलहाल शीतल का परिवार बाल-बाल बच गया है। हमला करने वाले लुटेरे थे या किसी ने भेजे थे, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है।

Exit mobile version