Site icon Dainik Savera Times

AAP मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सुखपाल खैरा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश, 11 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुखपाल खैरा की आज मोहाली जिला अदालत में पेशी हुई। अदालत में उनके और दूसरे आरोपी गुरदेव सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। इस मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।

बता दें कि सुखपाल खैरा को पंजाब पुलिस नाभा जेल से लेकर आई है। खैरा 2015 के एक ड्रग मामले में नाभा जेल में बंद है। पंजाब पुलिस ने अभी कुछ समय पहले ही उन्हें इस पुराने मामले में गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version