Site icon Dainik Savera Times

AAP सांसद Sushil Rinku का बयान, संविधान का कत्ल करने का काम कर रही BJP

जालंधर : आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील रिंकू ने अध्यादेश को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान का कत्ल करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान में वही बिल लाए जाते हैं जो देश हित में हो, लोक हित में हो। दिल्ली अध्यादेश लाया जा रहा है जिसके लिए संविधान में संशोधन किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में अपनी हार निश्चित नजर आ रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उस रोकने के लिए भारतीय सरकार बिल लेकर आई है। इसका हम कड़ा विरोध करते हैं आज विरोध बिल फाड़ कर किया है, अगर इन्होंने नहीं रोका तो इससे भी जबरदस्त विरोध किया जाएगा।

Exit mobile version