Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप’ पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा

December 26, 2024

‘आप’ पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा

फतेहगढ़ साहिब: सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहीदी दिवस पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा पार्टी के दर्जनों नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी मीडिया को दी गई। अमन अरोड़ा के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर, बरिंदर गोयल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, डॉ. रवजोत, मोहिंदर भगत, तरुणप्रीत सिंह सोंध और हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष के साथ आप सांसद मलविंदर सिंह कंग भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें