AAP Reviews Development Works in Bhucho Mandi : बठिंडा। भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र के नथाना गांव में AAP नेता एडवोकेट लेखप्रीत सिंह विक्की ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं और कमियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
इन्हें समय रहते दूर करना बहुत जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार तालमेल बनाकर किया जाना चाहिए। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई और भरोसा दिलाया कि आपसी तालमेल से इन कमियों को दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र को विकास और प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में एडवोकेट लेखप्रीत सिंह विक्की, भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र की पूरी आम आदमी पार्टी टीम और नथाना गांव के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।

