Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में AAP सरपंच की हत्या की साज़िश रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था दोषी

AAP Sarpanch in Punjab has been arrested

AAP Sarpanch in Punjab has been arrested

तरनतारन : आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस हत्या की साज़िश रचने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

यह आरोपी विदेश भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने एयरपोर्ट से पकड़ा है, जो चोला साहिब का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इसी शख्स ने हत्या की पूरी योजना तैयार की थी। पुलिस जल्द ही इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है, जिसमें और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

शादी समारोह के दौरान फायरिंग की थी फायरिंग

गौरतलब है कि पिछले बुधवार को सिद्धू फार्म में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग कर सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पुलिस ने गांव जलोके के हथर इलाके में एनकाउंटर के दौरान दो मुख्य आरोपियों को घायल हालत में गिरफ्तार किया था। अब साज़िश रचने वाले की गिरफ्तारी से इस हत्या मामले की कई और परतें खुलने की उम्मीद है।

Exit mobile version