Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में शादी समारोह के दौरान AAP सरपंच की हत्या, हमलावरों ने सिर में मारी गोलियां

January 4, 2026

अमृतसर में शादी समारोह के दौरान AAP सरपंच की हत्या, हमलावरों ने सिर में मारी गोलियां

पंजाब डेस्क: अमृतसर से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। बता दें कि एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी वजह से पुरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई।

हमलावरों ने खाने की टेबल पर बैठे सरपंच को निशाना बनाकर सिर में गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए सरपंच ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के मौजूदा सरपंच जरमल सिंह के रूप में हुई है। वह परिवार सहित एक परिचित की शादी में शामिल होने अमृतसर के मैरीगोल्ड मैरिज पैलेस पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक अचानक उनके पास आए और बेहद करीब से फायरिंग कर दी। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

पहले से मिल रही थीं धमकियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि जरमल सिंह पर पहले भी तीन बार हमले हो चुके थे। AAP विधायक सरवन सिंह, जो शादी समारोह में मौजूद थे, ने बताया कि परिवार के अनुसार सरपंच को गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल रही थीं और उनसे फिरौती मांगी गई थी। इस संबंध में वल्टोहा थाने में पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी थी।

सिर्फ सरपंच को बनाया गया निशाना

विधायक ने बताया कि फायरिंग के वक्त सरपंच खाना खा रहे थे और उनके साथ अन्य लोग भी टेबल पर बैठे थे, लेकिन हमलावरों ने केवल उन्हीं को टारगेट किया। इससे साफ है कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई। हमलावरों ने न तो चेहरा ढंका था और न ही किसी अन्य पर गोली चलाई।

ये भी पढ़ें: 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मैरिज पैलेस को घेर लिया गया। शादी में शामिल मेहमानों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि हमलावरों ने पहले से रेकी की थी और दूल्हा-दुल्हन के निकलने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें