यह बदलाव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हरविंदरपाल सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में हुआ। सनौर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को तब बड़ा झटका लगा, जब उनके सरपंच कृपाल सिंह असारपुर अपने समर्थकों के साथ, क्षेत्र प्रभारी हरविंदरपाल सिंह चंदूमाजरा के मार्गदर्शन में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। इस मौके पर पूर्व विधायक हरविंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि सनौर विधानसभा क्षेत्र के लोग आज भी शिरोमणि अकाली दल की सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार ने केवल ‘गारंटी’ देने के बजाय, वास्तव में जनता को जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं।
यही कारण है कि आज लोग फिर से शिरोमणि अकाली दल की सरकार चाहते हैं और SAD को मजबूत करने के लिए अन्य पार्टियों को छोड़ रहे हैं। हरविंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने सरपंच कृपाल सिंह असारपुर और उनके साथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच कृपाल सिंह असारपुर ने कहा कि हरविंदरपाल सिंह चंदूमाजरा एक नेक और ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सनौर विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि हरविंदरपाल सिंह चंदूमाजरा उनके अगले विधायक बनें, जिससे सनौर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि वे चंदूमाजरा की दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर उनका समर्थन करने और उनके साथ मिलकर काम करने का फैसला कर चुके हैं। इस मौके पर मौजूद अन्य लोगों में नंबरदार गुरचरण सिंह पुनिया, रंजीत सिंह असारपुर, अजमेर सिंह करतारपुर, अमरीक सिंह असारपुर, बलवीर सिंह असारपुर, दविंदर सिंह असारपुर, सतनाम सिंह असारपुर, राजिंदर सिंह असारपुर, हरकेश सिंह (नंबरदार), गुरचरण सिंह पुनिया (नंबरदार), जसवीर सिंह बुधानपुर और रंजीत सिंह बुधानपुर आदि शामिल थे। इस मौके पर वरिष्ठ अकाली नेता गुरिंदर सिंह असरपुर, देसराज सिंह, लखी असरपुर और पीए गुरमुख सिंह सुहाघेरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

