
AAP Candidate List: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
पार्टी की इस घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। पहली सूची में कई चर्चित नेताओं के नाम सामने आए हैं। इनमें शैरी कलसी, कुलदीप सिंह धालीवाल और डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर जैसे नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी गई है।
इन विधानसभा सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवारों के नाम


पंजाब की 19 सीटों पर नए हलका इंचार्ज नियुक्त
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए फरवरी से अक्टूबर 2026 के बीच करीब 19 विधानसभा क्षेत्रों में नए हलका इंचार्ज नियुक्त किए हैं।
इनमें कुछ ऐसी सीटें भी शामिल हैं, जहां फिलहाल AAP के विधायक मौजूद हैं। वहीं, कई विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के विधायक हैं।
इन नियुक्तियों को 2027 के चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हि0स्सा माना जा रहा है। नए हलका इंचार्ज को स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा
शुक्रवार को दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी नेता सत्येंद्र जैन और जैस्मीन शाह मौजूद रहे।
इसके अलावा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।
बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों के साथ-साथ मंत्रियों और विधायकों के प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने अपने आंतरिक सर्वे, नेताओं के पिछले चुनावी रिकॉर्ड और विधानसभा क्षेत्रों से मिले फीडबैक को भी समीक्षा का आधार बनाया।
ये भी पढ़ें…
मेष: दिन शुभ रहेगा...