Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

चंडीगढ़ मेयर Election विवाद : केजरीवाल-भगवंत ने दिल्ली में किया बड़ा विरोध-प्रदर्शन, कहा- ‘हम BJP से नहीं डरते’

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में हुई कथित कथित धोखाधड़ी के विरोध भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोनों ने दिल्ली में BJP मुख्यालय सामने विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर प्रदर्शन के फोटो शेयर करते हुए लिखा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की गुंडागर्दी के खिलाफ दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया… इस तानाशाही सरकार के रवैये को देखकर देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की आत्मा को कष्ट हो रहा होगा… ये देश किसी की जागीर नहीं है, ये देश 140 करोड़ लोगों का देश है…हम BJP वालों से नहीं डरते, हम इनकी तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे….इंकलाब जिंदाबाद

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आप के कार्यकर्ता

BJP वाले गलतफहमी में न रहें

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर पंजाब के मुख्मंत्री भदवंतस मान वे लगातार ट्वीट करते हुए लिखा कि BJP वाले किसी गलतफहमी में न रहें। यह सिर्फ फोटो खिंचवाने या फिर टीवी पर तख्तियां दिखाने वाला कार्यक्रम नहीं है। हम जब कुछ करते हैं तो उसे फिर अंजाम तक पहुंचाते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव रद भी होगा और फिर चंडीगढ़ हमारे पास भी होगा। यदि BJP वालों की नियत साफ होती तो यह कुछ करने की आज नौबत न आती। बहु संख्या में पहुंचने वालों का नाम इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा…जब लोकतंत्र खतरे में था और अंतिम सांसे ले रहा था तो उस वक्त ऑक्सीजन देने का काम किसने किया था।

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय की तरफ जाते आप कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस

वोटों की चोरी करते पकड़े गएः- केजरीवाल

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुना था कि भाजपा वोटों की हेराफेरी करती है। लेकिन चंडीगढ़ में सबने देख भी लिया। हालांकि चंडीगढ़ एक 10 वाई 10 किलोमीटर का शहर है लेकिन वहां मेयर के चुनाव में BJP वोट चुराते हुए पकड़ी गई है। उन्होंने इस अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं ने नारे लगवाए कि गली-गली में शोर है BJP वोट चोर है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा अब भर चुका है। उन्होंने गीता का श्लोक सुनाते हुए कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ जाता है तो भगवान खुद पाप का अंत करने के लिए धरती पर आते हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं भगवान खुद आते हैं बल्कि वह ऊपर से ही झाड़ू चलाते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है।

Exit mobile version