Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

‘आप’ मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव: जगतार सिंह

सागर: पंजाब के दयालपुर विधायक एवं आम आदमी पार्टी (आप) के मध्यप्रदेश के सह प्रभारी जगतार सिंह ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान पर उतारेगी।

सिंह आज सागर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में दो दशक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है, मगर मूलभूत सुविधाओं से आम आदमी आज भी वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारों की लंबी कतार है। शिक्षा के सरकारी स्तर पर संस्थान का अभाव है। बिजली और स्वास्थ्य की सेवाएं कमजोर हैं। कर्जा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रदेश की 230 सीटों पर आप के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगें।

पंजाब से आप विधायक सिंह ने कहा कि प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द घोषित हो जायेगी। दिल्ली और पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी आम जन को गारंटी देगें। वादा नहीं करेगें। रेवड़ी कल्चर पर उन्होने कहा कि लोगों का पैसा लोगों को ही दे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा के माध्यम से लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र स्तर पर आप की टीम तैयार हो चुकी है।

Exit mobile version