Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जय जवान-जय किसान’ के नारों के साथ AAP यूथ का फ्लैग मार्च

August 15, 2026

‘जय जवान-जय किसान’ के नारों के साथ AAP यूथ का फ्लैग मार्च
AAP Youth’s Flag March : जालंधर। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय से भगवान वाल्मीकि चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया। यूथ प्रधान रूबल संधू के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे लगाए। इस दौरान संधू ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।
महिलाओं के खाते में पैसे डालने को लेकर कहाकि सीएम भगवंत मान ने सत्ता में आने से पहले लोगों से किए सारे वादे पूरे किए। उन्होंने कहाकि पिछली सरकारों में से किसी सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड लोगों के सामने नहीं रखा। आरोप लगाए है कि पिछली सरकारो ने यूथ के नशे में धकेला। पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबियां करवाई गई। वहीं आप सरकार के पास रिपोर्ट कार्ड किए गए वादों का मौजूद है। भाजपा द्वारा डबल इंजन सरकार बनाए जाने को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार की मौजूदगी में पंजाब का पूर्व डिप्टी सीएम सुरक्षित नहीं है।

हाल ही में सुखबीर बादल पर गुरुद्वारा साहिब के बाहर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया। दिल्ली-राजस्थान में लोग नशे की दलदल में फंस रहे है। क्रिकेटर व राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह राजस्थान में भाजपा सरकार की मौजूदगी में लोगों के नशे की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है और उसे पंजाब का बता रहे थे। यही से पता चलता है कि डबल इंजन सरकार जहां पर है, वहां नशे की दलदल में युवा फंस रहे है। डबल इंजन सरकार ने ही पंजाब में युवाओं को दलदल में फंसा दिया। आज भी कुछ गांव ऐसे हैं, जहां यूथ नहीं महिलाएं रह रही है।

नेता ने कहाकि आप सरकार की अगुवाई में पानी नहरों तक पहुंचाया गया और आज किसान काफी खुश है। वहीं हेल्थ कार्ड योजनाओं का लाभ लेकर लोग अस्पतालों में मुफ्त ईलाज करवा रहे है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की देश के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद गठबंधन को लेकर कहा कि अकाली दल को लोग पसंद नहीं करते है। पंजाब के लोग अकाली दल पार्टी को नकार चुके है। कल भाजपा द्वारा मौन मार्च निकाले जाने पर आरोप लगाए कि भाजपा पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें