पंजाब डेस्क: माघी मेले के पावन अवसर पर श्री मुक्तसर साहिब में आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से आयोजित राजनीतिक कांफ्रेंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। बता दें कि 328 सरूपों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि 169 पवित्र सरूप नवांशहर के बंगा से मिले है। वहीं बाकि के सरूपों का अभी भी कुछ पता नहीं है। सिर्फ 30 सरूप ही रेकार्ड में है।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि बंगा के नजदीक मिले 169 पावन स्वरूपों में से 139 का कोई रिकॉर्ड नहीं था और सिर्फ 30 के रिकॉर्ड मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन 139 अनधिकृत स्वरूपों को सम्मानपूर्वक सही स्थान तक पहुंचाया जाएगा और शाम तक पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। अपने भाषण के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि पंजाब के लोग हंसते-बढ़ते रहें और जहां भी जाएं पंजाब का नाम रोशन करें।
कांफ्रेंस के मंच पर पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, गुरमीत सिंह खुड्डियां और लाल चंद कटारूचक्क सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। नेता अपने संबोधन में राज्य सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूती पर जोर दे रहे हैं।
गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद मंच पर आए CM मान
इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी श्री मुक्तसर साहिब पहुंचने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, वह पहले मुख्यमंत्री में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और इसके बाद कांफ्रेंस स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के वादे पर सवाल, उधमपुर में बिजली की लगातार कटौती
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक इंतज़ाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कांफ्रेंस में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।