Site icon Dainik Savera Times

AAP के पंजाब महासचिव हरचंद बरसट ने केजरीवाल को शराब केस में बरी होने पर दी बधाई

पटियाला : आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विशेष मुलाकात की और उन्हें दिल्ली की अदालत द्वारा बरी किए जाने पर बधाई दी। इस दौरान बरसट ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई है। सच को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन उसे हराया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि माननीय अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ बनाया गया यह पूरा मामला सिर्फ और सिर्फ सियासी बदला लेने की भावना से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आम आदमी पार्टी या श्री अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है, बल्कि ईमानदार राजनीति और सच्चाई की जीत है। बरसट ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को और मजबूत करता है तथा साबित करता है कि इंसाफ की जीत निश्चित होती है। इस मौके पर एडवोकेट गगनइंद्र सिंह बरसट भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version