Site icon Dainik Savera Times

अबोहर की नहरें उगल रहीं लाशें, पट्टी बिल्ला में अब मासूम बच्ची का शव मिला

अबोहर: अबोहर के गांव बीलां पट्टी में सुबह एक नहर से एक मासूम बच्ची का शव तैरते हुए मिला जिसे समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यो ने बाहर निकाला और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार समिति सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि मलूकपुरा नहर में एक बच्ची का शव बहते हुए जा रहा है जिस पर वे और सोनू ग्रोवर तुरंत मौके पर पहुंचें और 112 पुलिस कर्मचारी सुनील कुमार की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि बच्ची की उम्र करीब 3 से 4 साल की है लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है जिसके चलते पुलिस ने पहचान के लिए उसके शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं कल जिला फिरोजपुर से दो बच्चे नहर में गिर गए थे जिनका अभी तक पता नहीं चला वहीं पुलिस उस घटना को इस बच्ची से जोड़कर देख रही है और उनके परिजनों से तालमेल किया जा रहा है। गौरतलब है कि कल फिरोजपुर के कस्बा मक्खू के निकट एक दंपत्ति व उनके दो बच्चे बाईक पर जाते समय नहर में गिर गए थे और ग्रामीणों ने पति पत्नी को निकाल लिया था जबकि 4 साल के गुरभेज व दो साल की निमरत पानी में बह गए थे जिनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर 

Exit mobile version