Site icon Dainik Savera Times

फिरोजपुर में BSF द्वारा करीब 2.5kg हेरोइन बरामद

फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर स्थित सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके के एरिया में आज सुबह करीब 4 बजे बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आता ड्रोन देखा और ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे आग की प्रक्रिया से रोका।

बीएसएफ की ओर से पंजाब पुलिस के साथ मिलकर गट्टी राजोकी के एरिया में सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें सुबह करीब साढ़े 6 बजे सर्च कर रही बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम को एक बड़े साइज का खेतों में पड़ा हुआ पैकेट मिला, जिसमें करीब ढ़ाई किलो हेरोइन बरामद हुई। पैकेट के साथ एक लोहे की हुक भी लगी हुई है जो अक्सर ऐसा सामान बांधने के लिए ड्रोन के साथ लगी होती है।

Exit mobile version