Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB एवं State vigilance ने डेटा एंट्री ऑपरेटर को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

December 11, 2025

ACB एवं State vigilance ने डेटा एंट्री ऑपरेटर को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेन्द्र सिरसा ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर परिषद फतेहाबाद में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर हिमांशु अरोड़ा को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो को प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख रुपये के बकाया बिल के भुगतान के लिए 60 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत की पुष्टि के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को निर्धारित राशि स्वीकार करते समय मौके पर ही पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई साक्षियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच नियमानुसार जारी है।

ये भी पढ़ें: ‘लड़ाई के मैदान में जो तकनीक लाता, वही आगे निकलता’, DRDO के वैज्ञानिकों से बोले राजनाथ सिंह

ब्यूरो के प्रमुख अजय सिंघल ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने या लेने की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें