Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB टीम को एक ही दिन में मिली दो बड़ी सफलता, गुरुग्राम के दो JE को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

May 17, 2024

ACB टीम को एक ही दिन में मिली दो बड़ी सफलता, गुरुग्राम के दो JE को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम के बिजली निगम में कार्यरत जूनियर इंजीनियर( जेई) अनिल कुमार तथा राजबीर को ₹40000 तथा 29 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन आरोपियों द्वारा दो अलग-अलग मामलों में सरकारी काम करने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।

पहला मामला:-
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जेई अनिल कुमार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के फरुखनगर सबडिवीजन में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता के भाई की दुकान पर बिजली का मीटर लगाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई और उसे ₹40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

दूसरा मामला:–
इसी प्रकार एक अन्य मामले में एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि बिजली निगम में कार्यरत राजबीर खराब ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में 29 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से यह रिश्वत फ़ोन पे के माध्यम से ली गई थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें