Site icon Dainik Savera Times

Accident: होशियारपुर सदर चौक में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ,एक महिला की मौत व दो गंभीर घायल

होशियारपुर: बीती रात सदर चौक होशियारपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, जसविंदर कुमार पुत्र चन सिंह निवासी छोटा बजवाड़ा ने बताया कि वह अपने बेटे आसू और उसकी पत्नी प्रिया के साथ अस्पताल जा रहा था, जब वे सैड चौक पर पहुंचे तो उनकी नोवा गाड़ी को दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

ये सड़क हादसा इतना भयानक था कि इन लोगों को गाड़ी से निकालने में डेढ़ से दो घंटे लग गए,जिसके बाद लोगों ने इन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version