Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में BRTS के ट्रैक पर हुआ हादसा, कार सवार गाड़ी को घटना स्थल पर छोड़ कर फरार

पंजाब के अमृतसर में तेज रफ्तार कार से शनिवार एक बार फिर हादसा हो गया। घटना के बाद कार सवार गाड़ी को घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ी को निकाल रास्ते को साफ करवाया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी के नंबर व इंजन नंबर के आधार पर चालक की डिटेल खंगाली जाएगी।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा मॉल ऑफ अमृतसर के सामने बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (BRTS) के ट्रैक पर हुआ। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार जालंधर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान कार पहले डिवाइडर से टकराई और मुड़ कर ग्रिल के साथ टकरा कर फंस गई। चालक और उसके साथ सवार युवक उसी समय कार से निकले और फरार हो गया। चश्मदीदों का कहना था कि कार से भागने वाले दोनों युवक नशे में लग रहे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि अगर कार ग्रिल तोड़ कर मैन सड़क में आ जाती तो अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आ सकते थे। गनीमत रही कि कार गिल और डिवाइडर के बीच फंस गई।

Exit mobile version