Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 20 यात्री गंभीर जख्मी

November 9, 2024

नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 20 यात्री गंभीर जख्मी

Accident on National Highway : नवांशहर के गांव जाडला के नजदीक नेशनल हाईवे पर जयपुर से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को SSF की टीम और स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। यह बस राम दलाल हरि दास ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है।

Accident on National Highway

बस के कंडक्टर के मुताबिक, बस जयपुर से जम्मू जा रही थी कि गांव जाडला के लिंक रोड की तरफ से अचानक एक मोटरसाइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 20 से 25 यात्री सवार थे बस। उन्हें मामूली चोटों के साथ नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें