Site icon Dainik Savera Times

Accident: मोटरसाइकिल और एक्टिवा की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत

पंजाब: अजनाला शहर से थोड़ी दूरी पर गुजापीर गांव के पास मोटरसाइकिल और एक्टिवा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मेडिकल स्टोर चलाता था और अजनाला से दवाइयां खरीदने आ रहा था।

मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गांव झंडेर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले डॉ. मेहनगाह सिंह अजनाला से दवाई लेने के लिए आ रहे थे कि गुज्जापीर के पास उनकी एक्टिवा की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौत हो गई।

उधर, मौके पर पहुंचे अजनाला थाने के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मेहनाग सिंह की सड़क हादसे में मौत हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version