Site icon Dainik Savera Times

15 ग्राम हेरोइन समेत आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested with 15 grams of heroin : मोगा। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सिटी साउथ पुलिस ने रेलवे रोड क्षेत्र से एक व्यक्ति को 15 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से हेरोइन की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ रेलवे रोड पर खाली व आबाद प्लाटों के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ करने के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान राजीव सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा के नजदीक, बस्ती साधांवाली, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारा अब आरोपित से पूछताछ की जा रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस नशा सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version