
Accused in attack arrested : जालंधर। थ्री स्टार कॉलोनी में युवक मनप्रीत से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो दातर बरामद किए हैं। घटना के दौरान आरोपी की एक टांग भी टूट गई। गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगता नजर आ रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि उन्हें 8 जून को सराभा नगर के मनप्रीत नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके साथ 5 से 6 नौजवानों द्वारा थ्री स्टार कालोनी में मारपीट की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने 26 जुलाई को अजय निवासी संतोखपुरा और आकाश नेपाली निवासी हरदीप नगर के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
इसी के साथ 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए बीते दिन प्रदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 दातर और एक बाइक बरामद की गई। आरोपियों में पिछले रिकार्ड खंगाले जा रहे है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ मे ओर खुलासे होने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...