Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट करने का आरोप, चार के खिलाफ मामला दर्ज

September 7, 2026

घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट करने का आरोप, चार के खिलाफ मामला दर्ज

मोगा: थाना सिटी मोगा पुलिस ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता राजिंदर सिंह उर्फ जिंदा पुत्र जसवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर 49, नजदीक पुराना गुरुद्वारा साहिब, गांव दुनके, मोगा ने बताया कि 4 सितंबर को शाम करीब 5 बजे उसका और उसकी पत्नी सुरजीत कौर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन कर दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ समय बाद काला सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी सलीणा, बलवीर सिंह पुत्र टेक सिंह निवासी बलखंडी तथा दो अज्ञात व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर PB71A5171 में सवार होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे चोटें भी आईं। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई बताई जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जांच में शामिल किया गया है। थाना सिटी मोगा पुलिस ने इस मामले में (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और फरार बताए जा रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल दो अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने के लिए भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े तथ्यों, घटनास्थल और अन्य पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें