Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हत्या का फरार आरोपी श्रीगंगानगर से गिरफ्तार, मारपीट और अपहरण के दर्ज है पांच मामले

June 10, 2025

हत्या का फरार आरोपी श्रीगंगानगर से गिरफ्तार, मारपीट और अपहरण के दर्ज है पांच मामले

accused of murder was arrested : पंजाब के फाजिल्का शहर में न्यायालय परिसर के समीप गोली मार कर एक युवक की हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी गोविंद सिंह उर्फ गोल्डी (23) को कल देर रात एसएसबी रोड पर स्थित रिद्धि सिद्धि आंगन कॉलोनी में कुछ युवकों के साथ पार्टी करते पकड़ा गया। गोल्डी की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 32 बोर का एक अवैध पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और अपहरण के पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि फाजिल्का में न्यायालय परिसर के समीप 22 अप्रैल को मोटरसाइकिल और कार में सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गोल्डी नामजद आरोपी है और पंजाब पुलिस को उसकी तलाश थी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें