Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में फास्ट फूड की दुकान पर किया एसिड अटैक, 3 लोग झुलसे, आरोपी अरेस्ट

July 14, 2026

लुधियाना में फास्ट फूड की दुकान पर किया एसिड अटैक, 3 लोग झुलसे, आरोपी अरेस्ट

लुधियाना के धुरी लाइन इलाके में देर शाम एक फास्ट फूड की दुकान पर कथित एसिड अटैक से हड़कंप मच गया। इस घटना में दो से तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार एक युवक फास्ट फूड की दुकान पर पहुंचा और वहां काम करने वाले युवक को एक लिफाफा देते हुए कहा कि वह उसके लिए लाया है। लिफाफा पकड़ते ही वह फट गया और उसमें मौजूद कथित एसिड जैसा लिक्विड आसपास खड़े लोगों पर गिर गया। इससे दो से तीन लोग झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर भागने की कोशिश कर रहे कथित हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस्तेमाल किए गए लिक्विड की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि वह एसिड था या कोई और केमिकल पदार्थ। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें