Action Against Pastor Bajinder Singh : पंजाब के प्रसिद्ध पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने घटना का संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब के कपूरथला की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने बजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने पादरी पर उसे अनुचित तरीके से छूने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग ने पीड़िता के लिए सुरक्षा और पादरी बजिंदर सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
तत्काल कार्रवाई की अपील
राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर पर लिखा: “अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देश पर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने जालंधर, पंजाब में कथित यौन उत्पीड़न के लिए पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है।” भारतीय महिला आयोग ने भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। एटीआर और एफआईआर की प्रति तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत की जानी है।
Under the direction of Chairperson Vijaya Rahatkar, NCW has taken suo motu cognizance of media reports on Pastor Bajinder Singh, booked for sexual harassment in Jalandhar, Punjab. The Commission has urged swift action under Bhartiya Nyaya Sanhita, 2023, including his arrest and…
— NCW (@NCWIndia) March 7, 2025
SIT का हुआ गठन-
आपको बता दें कि कपूरथला पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। बजिन्दर सिंह जालंधर के ताजपुर गांव में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ के नाम से ईसाई सत्संग का आयोजन करते हैं। उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
पादरी ने किया हैरान कर देने वाला दावा-
आपको बता दें कि शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि वह पादरी के चर्च में स्वयंसेवक थी और पादरी ने उसे अनुचित तरीके से छुआ था। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे चार वर्षों में कई बार फोन पर अनुचित संदेश भेजे – जिसकी शुरुआत 2020 से हुई – जब वह 17 वर्ष की थी। महिला ने आरोप लगाया कि पादरी ने किसी से शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, पादरी बजिंदर का कहना है कि मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं। पादरी ने दावा किया कि महिला को दौरे पड़ते थे और वह “बुरी आत्माओं” के प्रभाव में थी।