Site icon Dainik Savera Times

जालंधर : फर्जी पत्रकारों पर जल्द होगा एक्शन, CP Swapan Sharma ने इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के साथ की मीटिंग

जालंधर : शहर में लोगों को ब्लैकमेल करके परेशान करने वाले कथित पत्रकारों पर जल्द एक्शन होने जा रहा है। इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही की अगुवाई में ऐमा के सदस्यों ने आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के साथ मुलाकात की। उसके बाद सीपी और पत्रकारों के बीच मीटिंग हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रधान संदीप साही ने शहर में वेब पोर्टल चलाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले फर्जी पत्रकारों का मुद्दा उठाया। ये लोग पब्लिक को परेशान करके पैसे ऐंठते है। आम जनता इन लोगों से काफी परेशान है। सीपी ने एसोसिएशन के इस मुद्दे को गंभीरता से समझा और कहा कि जालंधर में ब्लैकमेलिंग करने वाले किसी फर्जी पत्रकार को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही सीपी ने कहा कि जो सही पत्रकार है, अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उस मामले की जांच गजटेड अफसर करेगा।

सीपी ने आश्वासन दिया कि ऐमा के सभी सदस्यों को अगर कोई दिक्कत आ रही है तो वह सीधा उनके साथ संपर्क कर सकते हैं।इस मौके पर पत्रकार नरेंद्र नंदन, पवन धूपर, सुधीर पुरी, अश्विनी मल्होत्रा, प्रीत सूजी, नरेश भारद्वाज, विनय पाल जैद, अतुल शर्मा, मनीश शर्मा, पंकज सोनी, मनवीर सभ्रवाल, जतिंदर कुमार, गौरव बस्सी, स्वतंत्र जंगवाल, परमजीत रंगपुरी, डिंपल सिंह, पवन कन्नौजिया व अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version