Site icon Dainik Savera Times

ऑटो रिपेयर शॉप में लगी आग, एक्टिवा और बाइक जली

Activa, Motorcycle Damaged in Fire : लुधियाना। टिब्बा रोड पर संजय तलवार के ऑफिस के पास एक ऑटो रिपेयर शॉप में शाम करीब 6 बजे आग लग गई। दुकान के अंदर रिपेयर के लिए खड़ी एक्टिवा और मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने दोनों वाहनों को बाहर निकालकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर आग का कारण एक्टिवा की बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/YouCut_20260928_143952414.mp4
लुधियाना शहर में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, दुकानदार दोपहर करीब 3 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। शाम को आसपास के दुकानदारों ने दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत फोन करके मालिक को सूचना दी। इसके बाद दुकानदार ने अपने कर्मचारी को मौके पर भेजा। जब कर्मचारी ने शटर खोला, तो उसने अंदर एक्टिवा और मोटरसाइकिल को आग की लपटों में घिरा पाया।
आसपास के लोगों की मदद से दोनों गाड़ियों को बाहर निकाला गया और पानी की बाल्टियों का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एक्टिवा की बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। गनीमत रही कि दुकान से महज दो गज की दूरी पर लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में आग नहीं लगी; अगर आग और भड़क जाती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Exit mobile version