Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: अमृतसर में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

July 30, 2026

Punjab: अमृतसर में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

अमृतसर: जिले में चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अमृतसर का है, जहां दिनदहाड़े एक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी कर ली गई। चोरी की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं। इनमें से एक युवक उतरकर गली में जाता है, जहां उसे घर के बाहर खड़ी एक्टिवा दिखाई देती है। इसके बाद वह एक्टिवा का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर मौके से फरार हो जाता है।

पीड़ित महिला पुष्पिंदर कौर, जो एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल हैं, ने बताया कि उनके पति का नाम गुरशरण सिंह है और वे अंतरजामी कॉलोनी, अमृतसर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे से 2:15 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी कर ली।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उनकी एक्टिवा जल्द से जल्द बरामद की जाए। उन्होंने बताया कि स्कूटर में स्कूल से संबंधित जरूरी आधिकारिक दस्तावेज भी रखे हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें