Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना पहुंचे अभिनेता शहबाज़ खान, बच्चों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

August 31, 2026

लुधियाना पहुंचे अभिनेता शहबाज़ खान, बच्चों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Actor Shahbaz Khan arrives in Ludhiana : लुधियाना। बॉलीवुड और टीवी के मशहूर अभिनेता शहबाज़ खान सोमवार को लुधियाना पहुंचे और आर्टिस्ट मेकर्स स्टूडियो में शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने फूलों और गिफ्ट्स के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों के प्यार से अभिभूत शहबाज़ खान ने लुधियाना और यहां के खाने की जमकर तारीफ की।

उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि अपने टैलेंट पर भरोसा रखते हुए पूरे दिल और मेहनत से आगे बढ़ें। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म अक्षय कुमार के साथ आने वाली है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के बच्चों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बच्चों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी करना है, उसे पूरे दिल और पूरी जान लगाकर करना चाहिए। जिनके अंदर टैलेंट है, उन्हें आगे बढ़कर अपने हुनर को दुनिया के सामने लाना चाहिए। शहबाज़ खान ने बताया कि उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म अक्षय कुमार के साथ आने वाली है।

इसके अलावा उनके कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है। वहीं, आर्टिस्ट मेकर्स के सक्षम चावला ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है कि अभिनेता शहबाज़ खान आज उनके स्टूडियो पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे शहबाज़ खान को लंबे समय से फिल्मों और टीवी पर देखते आ रहे हैं और आज उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलना उनके और बच्चो के लिए एक खास अनुभव रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें