Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आदमपुर हवाई अड्डे ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 448 यात्रियों ने की यात्रा

October 7, 2025

आदमपुर हवाई अड्डे ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 448 यात्रियों ने की यात्रा

जालंधर: आदमपुर हवाई अड्डे के लिए 5 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन आने वाले इस हवाई अड्डे से एक ही दिन में कुल 448 यात्रियों ने यात्रा की, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। सोमवार को 202 यात्रियों का आगमन आदमपुर हवाई अड्डे पर हुआ, जबकि 246 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। इस प्रकार कुल 448 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई।

इंडिगो शुरू कर रही है पंजाब से कोपेनहेगन के लिए नई उड़ानें :
इस बीच, इंडिगो एयरलाइंस ने एक बड़ी घोषणा की है। एयरलाइन ने 8 अक्तूबर से पंजाब से कोपेनहेगन (डैनमार्क) के लिए नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। अब यात्री आदमपुर, अमृतसर और चंडीगढ़ से मुंबई के रास्ते कोपेनहेगन के लिए यात्र कर सकेंगे। इंडिगो की यह सेवा सप्ताह में तीन दिन, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। एयरलाइन के अनुसार, यात्रियों को इस अंतर्राष्ट्रीय मार्ग पर गर्म भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, इंडिगो स्ट्रेच और इकोनॉमी कैबिन दोनों में यह सेवा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी की योजनाओं से महिलाओं का जीवन आसान हुआ: ‘भारती-नारी से नारायणी’ कार्यक्रम में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें