Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़: Elante Mall की जांच करेंगे एडीसी,दो दिन पहले टॉय ट्रेन से गिरकर बच्चे की हुई थी मौत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ एलांते मॉल में टॉय ट्रेन से गिरकर 11 वर्षीय शाहबाज की मौत के मामले की जांच चंडीगढ़ प्रशासन ने एडीसी को सौंप दी है। एडीसी अब ट्रेन चलाने की मंजूरी से लेकर सेफ्टी फीचर्स तक की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस जल्द ही एलांते मॉल के प्रबंधन के बयान दर्ज करेगी।

दो पार्टनर गिरफ्तार:

पुलिस ने पिक्स लैंड कंपनी के 2 पार्टनर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान सेक्टर-34 निवासी सुनील कुमार गोयल और हरियाणा के गुड़गांव निवासी पुनीत कुमार आहूजा के रूप में हुई है।

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दोनों को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। इससे पहले थाना पुलिस ने टॉय ट्रेन चालक सौरव निवासी बापू धाम को गिरफ्तार किया था।

पुलिस और प्रशासन हुआ सतर्क:

एलांते मॉल में बच्चे की मौत के बाद चंडीगढ़ पुलिस और चंडीगढ़ प्रशासन दोनों सतर्क हो गए हैं। जिसके चलते अब एलांते मॉल पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा प्रशासन और पुलिस चंडीगढ़ में कंपनी द्वारा लगाए जाने वाले मेलों पर भी नजर रखेगी ताकि शहर में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Exit mobile version